यही हाल रहा तो जून के अंत तक कोरोना मरीज होंगे 7 लाख के पार और मृतकों की संख्‍या होगी 17 हजार

यही हाल रहा तो जून के अंत तक कोरोना मरीज होंगे 7 लाख के पार और मृतकों की संख्‍या होगी 17 हजार

सुमन कुमार

देश में रिकार्ड संख्‍या में नए मरीज सामने आने की गति जारी है। शनिवार को दी गई जानकारी कि अनुसार देश भर में 8380 नए मरीज सामने आए हैं। खास बात ये है कि देश में मरीजों के दोगुना होने की दर 14 दिन हो गई है। हालांकि इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या बढ़ने के कारण एक्टिव मरीजों की संख्‍या 14 दिन में 1.66 गुना की दर से ही बढ़ रही है। 14 दिन में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1.8 गुना की दर से बढ़ रहा है। इन आंकड़ों को ध्‍यान में रखें और ये मानें की अगले एक महीने तक यही दर कायम रहेगी तो देश में जून के अंत तक कोरोनों के कुल मरीज सवा सात लाख से अधिक हो चुके होंगे जबकि कोरोना के एक्टिव मरीज यानी जिनका इलाज चल रहा होगा उनकी संख्‍या 2 लाख 50 हजार के आसपास ही होगी। शेष 5 लाख के करीब मरीज ठीक हो चुके होंगे। अगर मृतकों के आंकड़े का अनुमान लगाएं तो ये संख्‍या करीब 17 हजार तक हो सकती है। हालांकि ये सब केवल वर्तमान वृदि्ध दर पर ही निर्भर करेगा। मरीजों के दोगुना होने की दर यदि धीमी या तेज हुई तो सारे आंकड़े बदल जाएंगे।

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार रविवार सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 89995 पर पहुंच गई है। अभी तक 86983 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 5164 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 182143 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटे के आंकड़े देखें तो देश भर में कोविड19 के 8380 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 4614 और मरीज कोरोना मुक्‍त घोषित किए गए हैं। इसी अवधि में 193 और मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। इससे पहले शनिवार को पूरे देश में 7934 नए मरीज सामने आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 25 हजार 428 टेस्‍ट हुए हैं जो कि पिछले दिन से थोड़ा कम है। शनिवार की सुबह तक देश में कुल 36 लाख 11 हजार 599 टेस्‍ट हुए थे और रविवार की सुबह तक ये आंकड़ा 37 लाख 37 हजार 27 पर पहुंच गया है। टेस्‍ट बढ़ने के साथ मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

दुनिया के मुकाबले भारत का हाल

रविवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 62 लाख 11 हजार 492 मरीज थे जिसमें से 27 लाख 70 हजार 547 ठीक हो चुके थे और 3 लाख 72 हजार 145 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे। अगर इन आंकड़ों से भारत के आंकड़े मिलाएं तो पूरी दुनिया के कुल मरीजों का करीब 2.9 प्रतिशत मरीज भारत में हैं और पूरी दुनिया के ठीक हो चुके मरीजों में से 3.1 फीसदी भारत के मरीज हैं। मौत के मामले में भारत का आंकड़ा पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है और पूरी दुनिया में हुई मौतों में से 1.38 प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

कहां हो रही है ज्‍यादा मौत

रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर डाले गए डाटा के अनुसार देश में एक दिन में 193 मौतें हुई हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 99, गुजरात में 27, दिल्‍ली में 18, मध्‍य प्रदेश में 9, राजस्‍थान में 9, बंगाल में 7, तमिलनाडु में 6, तेलंगाना में 6, बिहार में 5, उत्‍तर प्रदेश में 3, ‍पंजाब में 2, हरियाणा में 1 और केरल में 1 मौत हुई है।

कहां कितने मरीज

रविवार को सामने आए 8380 नए मरीजों में से 7439 केस देश के 14 राज्‍यों से सामने आए हैं। इनमें से महाराष्‍ट्र में 2880, दिल्‍ली में 1163, तमिलनाडु में 938, गुजरात में 409, बंगाल में 317, बिहार में 260, राजस्‍थान में 252, मध्‍य प्रदेश में 246, हरियाणा में 202, जम्‍मू-कश्‍मीर में 177, उत्‍तर प्रदेश में 161, असम में 160, कर्नाटक में 141 और आंध्र प्रदेश में 133 नए मरीज सामने आए हैं।  

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1220

2289

60

3569

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

3

1

0

4

असम

1018

163

4

1185

बिहार

1998

1618

20

3636

चंडीगढ़ 

96

189

4

289

छत्तीसगढ़

344

102

1

447

दादर नगर हवेली

2

0

0

2

दिल्ली

10058

8075

416

18549

गोवा

29

41

0

70

गुजरात 

6106

9230

1007

16343

हरियाणा

932

971

20

1923

हिमाचल प्रदेश 

197

111

5

313

जम्मू एंड कश्मीर 

1405

908

28

2341

झारखंड

302

256

5

563

कर्नाटक

1877

997

48

2922

केरल

624

575

9

1208

लद्दाख

31

43

0

74

मध्य प्रदेश 

3104

4444

343

7891

महाराष्ट्र 

34890

28081

2197

65168

मणिपुर

54

8

0

62

मेघालय

14

12

1

27

मिजोरम

0

1

0

1

नागालैंड

36

0

0

36

ओडिशा

762

1050

7

1819

पुडुचेरी

37

14

0

51

पंजाब

222

1967

44

2233

राजस्थान

2685

5739

193

8617

सिक्किम

1

0

0

1

तमिलनाडु

9024

12000

160

21184

तेलांगना

1010

1412

77

2499

त्रिपुरा

96

172

0

268

उत्तराखंड

642

102

5

749

उत्तर प्रदेश 

2834

4410

201

7445

वेस्ट बंगाल

2851

1970

309

5130

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

5491

 

 

5491

भारत में कुल मामले

89995

86984

5164

182143

   
Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।